अबोहर में पांच माह की गर्भवती से मारपीट:पति से मांगी पायल, दादी सास संग मिलकर पीटा, अस्पताल में भर्ती

फाजिल्का जिले के अबोहर के राजीव नगर में एक गर्भवती महिला के साथ घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पति से मजाक में मांगी थी पायल जानकारी के अनुसार पीड़िता हीना ने बताया कि उसकी शादी छह महीने पहले अनिल कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे ताने देते रहे हैं। हीना ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है। कल उसने मजाक में पति से पायल मांगी। इस पर पति और दादी सास भड़क गए और उसे बुरी तरह पीटा। बहन ने अस्पताल में कराया भर्ती पीड़िता की बहन वीना ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता का मायका रायकोट लुधियाना में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मेडिको लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही गर्भवती महिला के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *