जलालाबाद सरकारी अस्पताल में सिविल सर्जन का निरीक्षण:9 कर्मचारी-यूनिवर्सिटी के डॉक्टर गैरहाजिर, देर से पहुंचे स्टाफ को लगाई फटकार

फाजिल्का जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रशेखर द्वारा आज अचानक जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में चेकिंग की गई l जिस दौरान बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में सीएचसी स्टाफ के 9 सदस्य गैर हाजिर पाए गए, जो बाद में देरी से पहुंचे l इतना ही नहीं बाबा फरीद यूनिवर्सिटी फरीदकोट से आने वाले डॉक्टर भी गैर हाजिर मिले l सीएचसी और अस्पतालों की चेकिंग जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि लगातार उनके द्वारा सीएचसी और अस्पतालों की चेकिंग की जा रही है l इसी के तहत आज उनके द्वारा जलालाबाद में सरकारी अस्पताल में अचानक चेकिंग की गई l जिस दौरान सीएचसी के करीब नौ कर्मचारी गैर हाजिर में पाए गए l हालांकि बाद में वह देरी से पहुंचे, जिन्हें फटकार लगाई गई और आगे से समय पर अस्पताल पहुंचाने के आदेश दिए गए l ओपीडी में भी नहीं मिले कर्मचारी वहीं उन्होंने कहा कि सिर्फ हाजरी चेकिंग करना ही उनका मकसद नहीं, बल्कि इसके अलावा उनके द्वारा अस्पताल के मरीजों से भी मुलाकात की गई है l जिस दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर किया जाएगा l उन्होंने कहा कि जलालाबाद का सरकारी अस्पताल बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के अधीन है, इसलिए अगर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों की बात करें, तो ओपीडी में वह भी गैर हाजिर पाए गए हैं l मेडिकल संचालकों की दखलअंदाजी उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करना उनका मकसद है, ताकि लोगों तक सरकार की स्कीमें और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंच सके l आम लोगों को अस्पताल में कोई दिक्कत ना आए l उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल की रिपेयर का मुद्दा है l जिसको लेकर वाइस चांसलर के साथ बातचीत की जा रही हैं l सरकारी अस्पताल के बाहर कुछ लैब और मेडिकल की दुकानों के लोगों द्वारा सरकारी अस्पताल में दखल अंदाजी की जा रही है l जिसको लेकर भी जिला प्रशासन के साथ संपर्क कर इसका समाधान किया जाएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *