पठानकोट के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास और लैब शुरू:AAP जिला प्रधान ने किया उद्घाटन, चार दीवारी का जायजा लिया

पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति योजना ने पठानकोट के सुजानपुर में नया मुकाम हासिल किया है। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के 8 सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ हुआ। आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान अमित सिंह मंटू ने इन स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूलों में चार दीवारी का निर्माण किया गया है। नए कक्ष, प्रयोगशालाएं और स्मार्ट क्लासरूम की सुविधाएं जोड़ी गई हैं। जिला प्रधान मंटू ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में सरकारी स्कूलों की स्थिति में काफी सुधार आया है। जिला प्रधान अमित सिंह ने कहा कि, सरकार की ओर से की गई पहल का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। शिक्षा क्रांति प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को हर आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जा रही है। स्कूलों में सुधार कार्य निरंतर जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *