लुधियाना जिले के जगराओं के मोती बाग इलाके में एक कार में अचानक आग लग गई। घटना गली नंबर आठ की है। कार के धुएं का गुबार देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि टीम के पहुंचने तक कार का अगला हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था घर के बाहर खड़ी की थी जानकारी के अनुसार कार के मालिक दलीप सिंह ने बताया कि कार सुबह से घर के बाहर धूप में खड़ी थी। तेज गर्मी के कारण कार गर्म हो गई और उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार इसकी चपेट में आ गई। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, टीम ने आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड टीम ने पाया काबू फायर ब्रिगेड कर्मी सोनी ने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। हालांकि तब तक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। फायर ब्रिगेड कर्मी के मुताबिक कार दलीप सिंह मेडी वेज अस्पताल न्यू अग्र नगर के पास मकान नंबर 54 गली नंबर तीन लुधियाना के नाम पर बताई जा रही है।


