कवर्धा| नवोदय एलुमनी एसोसिएशन डोंगरगढ़ के तत्वावधान में जिला अस्पताल में नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़, बोरई और रायपुर के पूर्व छात्रों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉ. अजीत राड़ेकर, अजय ठाकुर, जितेंद्र नीले, मनोज पोशाम, आशीष चंद्रवंशी, दिलीप चक्रधारी, तुषार सिंह ठाकुर, तिलेस सेन, सतीश बंजारे और डुमन साहू ने रक्तदान किया। आयोजन को लेकर संस्था के पूर्व छात्र चंद्रशेखर नेताम, डॉ. मोहेशा गुप्ता, तारा साहू, वंदना पालेकर, मोहन लाल साहू, राजेंद्र साहू ने तैायरी की थी।


