बरनाला में खेत में ट्रैक्टर जलकर राख:बैटरी में स्पार्किंग से लगी आग, गेहूं की बोरियां भी जली, करीब 2 लाख का नुकसान

पंजाब के बरनाला में गांव धौला के फतेहपुर पिंडी में एक किसान का ट्रैक्टर बैटरी में स्पार्किंग से जलकर राख हो गया। किसान खेत में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। आग लगने के बाद किसान ने भागकर अपनी जान बचाई। किसान यूनियन एकता उगराहां संगठन सरकार से मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार प्रभावित किसान गुरमेल सिंह एक एकड़ जमीन पर खेती करते हैं। गुरमेल सिंह गेहूं की कटाई के बाद खेत में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। अचानक ट्रैक्टर की बैटरी से चिंगारी निकली। इससे गेहूं के खेत में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान ट्रैक्टर को बचा नहीं पाए। वह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। ट्रैक्टर के साथ गेहूं की बोरियां भी जली आग में ट्रैक्टर के साथ गेहूं की बोरियां भी जल गईं। इस हादसे से किसान को करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। गुरमेल सिंह पहले से ही सोसायटी, लिमिटेड कंपनी और आढ़ती का 5 लाख रुपए का कर्ज चुका रहे हैं। आस-पास के किसानों और किसान संगठनों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था। पंजाब सरकार से मुआवजे की मांग भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां संगठन के इकाई अध्यक्ष बलजिंदर सिंह समेत गांव की पंचायत ने पंजाब सरकार से प्रभावित किसान के लिए मुआवजे की मांग की है, वहीं समाज सेवी संगठनों और विदेशों में रहने वाले एनआरआई भाइयों से भी किसान के हक में आगे आने की मांग करते हुए कहा है कि किसान की मदद की जानी चाहिए। खेती से परिवार का पालन-पोषण करता है किसान इस घटना में किसान बाल-बाल बच गया। पीड़ित किसान कुल ढाई एकड़ जमीन पर खेती करता था, जिसमें एक एकड़ अपनी और डेढ़ एकड़ जमीन गुरमेल सिंह से पट्टे पर ली हुई थी। जिससे वह अपनी पत्नी, तीन बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण करता था। लेकिन इस घटना ने उसे आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *