पंजाब के कपूरथला जिले के सीआईए स्टाफ ने कांजली रोड पर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजन शर्मा के रूप में हुई है। वह वड्डा गुरुद्वारा चौक, रईया अमृतसर का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम ने पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम नेटवर्क की तलाश में जुटी है। गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड जानकारी के अनुसार सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि एसआई निर्मल सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि राजन शर्मा कांजली रोड पर गंदा नाला पुल के पास अवैध हथियार बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आर्म्स एक्ट के तहत केस वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से 7.62 एमएम की पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। थाना सिटी में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी कितने समय से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था और उसका नेटवर्क कहां-कहां तक फैला है।


