छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका दो दिवसीय दौरे पर जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पहुंचे। वे दुर्ग निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से शाम 4:30 बजे पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने कलेक्टर कार्यालय में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 20 सूत्रीय कार्यक्रम की जानकारी ली और उसके क्रियान्वयन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मां के नाम पर रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। राज्यपाल ने जिले के आकांक्षी ब्लॉक में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसमें सुधार दिखाई देगा। उन्होंने रेडक्रॉस की सदस्यता बढ़ाने का भी निर्देश दिया। राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ये समूह अच्छा काम कर रहे हैं और जिले में रोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं।


