सीकर में कुम्हार समाज का सामूहिक विवाह:अक्षय तृतीया पर 21 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, कई मंत्री होंगे शामिल

सीकर में कुम्हार (कुमावत) समाज के 21 जोड़े 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। समिति के मुख्य संयोजक राधेश्याम काम्या और अध्यक्ष रामावतार जलांधरा ने बताया कि 2019 से शुरू हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में अब तक 35 जोड़ों का विवाह संपन्न हो चुका है। समाज की ओर से सभी विवाहों का खर्च उठाया जाएगा। नव विवाहित जोड़ों को डबल बेड, अलमारी, बक्सा, कूलर, फ्रिज, एलईडी, ड्रेसिंग टेबल, सिलाई मशीन के साथ 5 सोने-चांदी के आभूषण समेत 30 से अधिक उपहार दिए जाएंगे। सोनी धर्मशाला से शाम 6 बजे 21 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार होकर विवाह स्थल के लिए रवाना होंगे। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय भामाशाह मूलचंद कारगवाल करेंगे। मुख्य अतिथि पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत होंगे। विशिष्ट अतिथियों में नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद टांक और पद्मश्री सुंडाराम वर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में विवाह सम्मेलन की सफलता के लिए ढाई सौ से अधिक सहयोगियों का सम्मान किया जाएगा। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में मितव्ययता को बढ़ावा देना और फिजूलखर्ची को रोकना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *