परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर विभूतियों का सम्मान:सर्व ब्राह्मण महासभा एसोसिएशन ऑस्ट्रेलिया की पहल पर विचार व्यास की अगुवाई में हुआ आयोजन

सर्व ब्राह्मण महासभा एसोसिएशन ऑस्ट्रेलिया के राजस्थान चैप्टर के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में ब्राह्मण समाज के साथ विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्व ब्राह्मण महासभा राजस्थान के प्रभारी विचार व्यास ने कहा कि भगवान परशुराम मातृ-पितृ भक्ति, तप, बल और शौर्य के प्रतीक हैं। उन्होंने अत्याचारियों का नाश कर समाज में धर्म और न्याय की स्थापना की। विचार व्यास ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेकर आदर्श जीवन जीने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक विनोद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के प्रेरणास्त्रोत हैं। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और यज्ञ जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ब्राह्मण समाज की विभूतियों का भी सम्मान किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में दीपक वल्लभ, अनुराग त्रिवेदी, अंकित भारद्वाज, जातिन शर्मा, अभिषेक परीक, हरीच्छा शर्मा, मुकेश शर्मा, मनोज शर्मा और डॉ. पुष्पेन्द्र शर्मा शामिल रहे। सभी को भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष प्रतीक चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के अंत में सभी उपस्थितजनों ने भगवान परशुराम के आदर्शों और सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया। पूरा कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और समाज सेवा के अद्भुत संगम का प्रतीक रहा। इस दौरान पहलगाव में शहीद हुए आमलोगों की याद में यज्ञ भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *