चूरू के सैनिक नरेंद्र कुमार का भटिंडा में निधन:मंगलवार को तिरंगा यात्रा के साथ होगा अंतिम संस्कार, परिवार में पत्नी और दो बच्चे

भारतीय सेना में सिपाही के पद पर कार्यरत नरेंद्र कुमार शर्मा का रविवार देर रात भटिंडा के आर्मी बेस अस्पताल में निधन हो गया। वे चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर गांव के निवासी थे। नरेंद्र कुमार (40) ने 2007 में भारतीय सेना में नौकरी शुरू की थी। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें भटिंडा के आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नरेंद्र कुमार एक सैनिक परिवार से थे। उनके पिता भूराराम शर्मा रिटायर्ड सैनिक हैं। तीन भाइयों में नरेंद्र सबसे छोटे थे। उनके एक बड़े भाई वर्तमान में सेना में सेवारत हैं और दूसरे भाई रिटायर्ड सैनिक हैं। परिवार में उनकी पत्नी सुदेश कुमारी, बेटी पलक (12) और बेटा रजत शर्मा (10) हैं। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। ब्रह्मनगर सरपंच राकेश शर्मा के अनुसार दूधवाखारा स्टेशन से गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *