पर्याप्त बिजली के अभाव में उद्योगों का संचालन बहुत मुश्किल : चैंबर

सिटी रिपोर्टर | रांची व्यापारियों पर लग रहे प्रोफेशनल टैक्स अव्यवहारिक है। इस अनावश्यक टैक्स से व्यापारियों को मुक्त किया जाए। रांची और आसपास के जिलों में इंड​िस्ट्रयल फीडर से हो रही बिजली की ट्रिपिंग से औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हो रही है। पर्याप्त बिजली के अभाव में उद्योगों का संचालन और भी मुश्किल हो गया है। ये बातें सोमवार को झारखंड चैंबर की कार्यकारिणी बैठक में व्यापारियों ने चर्चा के क्रम में कहीं। इन्होंने कहा कि पूर्व में एक वॉट्सएप ग्रुप संचालित होती थी, जिसके माध्यम से उद्यमी बिजली व्यवस्था से अवगत कराते थे, जिसपर कार्रवाई होती थी, लेकिन अब यह वॉट्सएप् ग्रुप भी निष्क्रिय हो गया है, इसे फिर से सक्रिय करना चाहिए। बैठक में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए दोषियों को कठोरतम दंड देने की मांग की गई। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन भी रखा। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा जल्द ही झारखंड चैंबर के आतिथ्य में रांची में बिहार चेंबर के पदाधिकारियों के साथ इस बैठक का पुनः आयोजन होगा। संविधान कमेटी की अनुशंसा पर कार्यसमिति द्वारा सर्वसम्मति से चैंबर के संविधान में संशोधन के लिए ईओजीएम के आयोजन का निर्णय भी लिया गया। 31 मई को ईओजीएम के माध्यम से कार्यकारिणी समिति-क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव राज्य के प्रत्येक प्रमंडलों में क्षेत्रवार आयोजित कराने के साथ ही अन्य संशोधनों पर सदस्यों का मंतव्य लेकर अंतिम रूप दिया जाएगा। महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने बताया कि अहारी उप समिति के प्रयास से चैंबर 30 अप्रैल को चैंबर भवन में झारखंड से एग्री प्रोडक्ट के निर्यात के लिए राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर चैंबर उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, रोहित अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार, संजय अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य आस्था किरण, डॉ अभिषेक रामाधीन, मुकेश अग्रवाल व अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *