रांची | मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सोमवार को 4 बच्चियों का सुकन्या खाता खोला गया। यह कार्यक्रम भुइयां टोली अपर बाजार में किया गया। संचालन कन्या भ्रूण प्रभारी स्मिता अग्रवाल, संयोजिका आशा सर्राफ ने किया। हरमू रोड स्थित श्याम मंदिर में सुबह 6.30 बजे से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर से 32 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। यह िशविर का कार्यक्रम में शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, सचिव शुभा अग्रवाल, सपना सिंघानिया, स्मिता अग्रवाल, आशा सर्राफ, सरिता बथवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद थीं।


