रांची | डाक लेखा निदेशक झारखंड के निर्देश पर आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन ने 29 अप्रैल को दिया जाने वाला धरना स्थगित कर दिया है। एसोसिएशन के राज्य सचिव म खान ने बताया कि पहलगाम की आतंकी घटना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धरना दिया जाना था। डाक निदेशक के आग्रह पर एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई और और निर्णय से राज्य के सभी पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।


