सिटी रिपोर्टर | रांची सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन आदि की खरीदारी के लिए शुभ माने जाने वाला त्योहार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल यानी बुधवार को है। ऐसे में शहर के बाजार में रौनक दिख रही है। इस शुभ दिन में डिलीवरी लेने के लिए लोग जमकर बुकिंग करा रहे हैं। जेवर शोरूम देर रात तक खुल रहे हैं। लोग अपनी-अपनी पसंद के आभूषण की बुकिंग करा रहे हैं। सोना-चांदी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि इस बार सोना-चांदी की दर काफी ऊंची होने के बावजूद लोगों का रूझान दिख रहा है। अक्षय तृतीया में सोना लेना अत्यंत शुभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि समिति का आकलन है कि इस वर्ष अक्षय तृतीया पर पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत ज्यादा सेल होगा। श्री अलंकार ज्वेलर्स के यश गुप्ता ने कहा कि अक्षय तृतीया पर बुकिंग काफी तेज है। जेवर-ज्वेलर्स के संचालक मयंक आर्या ने कहा कि गोल्ड की बढ़ती कीमतों के बीच हल्के वजन के गहनों की मांग है। खरीदार की लिए सबसे शुभ दिन : ज्योतिष, पंडितों का कहना है कि धर्मग्रंथों के अनुसार अक्षय तृतीया एक शुभ दिन है। यह सौभाग्य, सुख और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन सोना-चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना शुभ होता है। इस दिन नए उद्योग, व्यवसाय नई नौकरी, गृहप्रवेश शुभ है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के स्टोर मैनेजर रंधीर कुमार वर्मा ने कहा कि इस बार अक्षय तृतीया में बड़ी साइज की टीवी, साइड बाई साइड रेफ्रिजरेटर, फ्रंट लोड वाशिंग मशीन और एआई एयर कंडीशनर की खूब डिमांड हो रही है। मई में गृह प्रवेश और शादियां हैं वे भी बुकिंग कर अक्षय तृतीया के दिन ही डिलीवरी लेना चाह रहे हैं। प्रेमसंस होंडा व बजाज के संचालक पंकज कुमार पोद्दार ने बताया कि इस वर्ष अक्षय तृतीया में पिछले सालों से काफी अच्छी डिमांड है। कंपनी ने स्टॉक्स भी उपलब्ध कराया है। सभी प्रकार के मॉडल रेडी अवैलेबल हैं। पिछले 10 दिनों से अक्षय तृतीया के दिन डिलीवरी लेने के लिए बुकिंग चल रही है। शोरूम भी ज्यादा देर तक खुला रह रहा है। कस्टमर को सही सर्विस मिल इसके लिए टीम लगी है। जेवर दुकान


