श्री बिरला हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान, आज निकलेगी कलश यात्रा

रांची | श्री बिरला हनुमान मंदिर, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी रानी बगान के प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान मंगलवार से शुरू होगा। अनुष्ठान की शुरुआत 29 अप्रैल को भव्य कलशयात्रा के साथ होगी। इसमें 1001 महिलाएं शामिल होंगी। सात दिवसीय अनुष्ठान के दौरान हनुमत महायज्ञ सह भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 30 अप्रैल को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश, अरणी मंथन, पीठ पूजन एवं कर्मकुटी जलाधिवास, एक मई को मंडप वेदी पूजन, हवन अन्नाधिवास, दो मई को हवन व वस्त्राधिवास, तीन मई को प्रातः पूजन, देवस्पनन, नगर भ्रमण, चार मई को न्यास प्रतिष्ठा एवं गंगा आरती व पांच मई को हवन पूर्णाहुति के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ आचार्य रोहित सांस्कृत्यायन (काशी, वारणासी), उपाचार्य राघव मिश्रा संपन्न कराएंगे। कथावाचिका रश्मि मिश्रा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगी। यज्ञ शाला का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *