रांची| सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार व सनातनी मूल्यों की रक्षा के लिए विश्व स्तर पर गठित विश्व सनातन मंच के झारखंड राज्य के अध्यक्ष पद पर रांची के मेकॉन निवासी अजय सिंह और निर्भय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मंच के राष्ट्रीय संयोजक व महासचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपा।


