पति पर लाठी-डंडे से पीटने का आरोप, महिला अस्पताल में भर्ती, केस दर्ज

रांची | चुटिया थाना में सोनी देवी ने अपने पति पप्पू कुमार के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोनी देवी ने बताया कि पति ने लाठी और डंडे से उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। शरीर में अंदरूनी चोटें आने के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गईं। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह थाना पहुंचीं। पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सोनी देवी ने बताया कि उनके तीन छोटे बच्चे हैं। वह असहाय और कमजोर महिला है। पति पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। कई बार इतनी चोट लगी कि वह कई दिनों तक चलने-फिरने में असमर्थ रहीं। सोनी देवी को आशंका है कि पति किसी दिन उनकी हत्या कर सकते हैं। सोनी देवी ने पुलिस से अपनी जान की रक्षा के लिए पति पर सख्त कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *