नीट यूजी परीक्षा : डीसी ने सफल संचालन को लेकर दिए निर्देश

सिटी रिपोर्टर ।रांची समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में सोमवार को 04 मई को होने वाली नीट यूजी परीक्षा 2025 को लेकर सभी केंद्र अधीक्षकों, सिटी को-ऑर्डिनेटर एनटीए के साथ बैठक हुई। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित रूप से कराने का निर्देश दिया गया। हर परीक्षा केंद्र में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए व्हील चेयर एवं उसे चलाने के लिए कर्मी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कुसई डोरंडा को परीक्षा की तिथि से एक दिन पूर्व 3 मई से 4 मई तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने एवं भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को संभालने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया। सभी केंद्राधिक्षक को अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों में जेनरेटर की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक, यातायात, रांची को सभी परीक्षा केन्द्रों पर 4 मई को सुगम यातायात के लिए अतिरिक्त यातायात पुलिस बलों की तैनाती होगी। सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी एवं जैमर लगाएं जाएंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए पुलिस नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक यातायात रांची, जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची विनय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *