रांची| रांची नगर निगम के चुनाव को लेकर प्रकाशित वोटर लिस्ट में काफी त्रुटियां पाई गई हैं। इस संबध में रांची के विधायक सीपी सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। सीपी सिंह ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया गया और जल्द से जल्द इसमें सुधार की मांग की है।


