लोकतंत्र के चारों स्तंभों पर हमला कर रहा केंद्र

रांची| महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार लोकतंत्र के चारों स्तंभों पर हमला कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को बंधक बनाया जा रहा है। 3 मई को रांची के पुराने विधानसभा मैदान में कांग्रेस के कार्यकर्ता और आम जनता तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। राजा सोमवार को संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर महानगर कांग्रेस की हुई बैठक में बोल रहे थे। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश इस समय अभूतपूर्व संकट के दौर से गुजर रहा है। भाजपा सरकार ने ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने का अभियान चला रखा है। 3 मई को प्रदेश के कोने-कोने से लोग रांची पहुंचकर संविधान और लोकतंत्र के समर्थन में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता महानगर कांग्रेस के सभी प्रखंड अध्यक्ष, पर्यवेक्षक, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन तथा अन्य फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर गुंजन सिंह, हुसैन खान, दीपू सिन्हा आदि शामिल हुए। रांची| प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन मई के संविधान बचाओ अभियान की तैयारी को लेकर मंगलवार को दिन में 11.45 बजे से कांग्रेस भवन, रांची में बैठक बुलाई है। इसमें जिला नोडल पदाधिकारियों और केंद्रीय कंट्रोल रूम के सदस्यों के साथ बैठक होगी।इसम प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कार्यक्रम के राज्य समन्वयक डॉ. प्रदीप बलमुचू उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि कि 40 दिनों के संविधान बचाव अभियान कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलावार नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं। वे जिले का दौरा व बैठक कर 29 अप्रैल की बैठक में अपनी िरपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *