चोरी की एक्टिवा पर घूम रहे दो काबू

लुधियाना| चोरी की एक्टिवा पर सवार दो युवकों को थाना दुगरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम किशोर निवासी जोशी नगर, हैबोवाल और रमनप्रीत सिंह निवासी गांव दाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक्टिवा (PB-10-EQ6605) भी बरामद कर ली है। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी की एक्टिवा पर शहीद भगत सिंह नगर डी-ब्लॉक की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर दी और आरोपियों को रास्ते में ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *