अमृतसर| एकनूर सेवा ट्रस्ट की 151वीं मासिक बस यात्रा रविवार को रवाना हुई। समाजसेवी राजीव शर्मा ने पावर कॉलोनी, मजीठा रोड से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी कथूनंगल, गुरुद्वारा अचल साहिब, मंदिर शिवाला अचल साहिब, मंदिर पंडोरी महंत, मंदिर शिवाला कलानौर, गुरुद्वारा चोला साहिब डेरा बाबा नानक और मंदिर बावा लाल दयाल जी ध्यानपुर में दर्शन किए। धार्मिक गायकों सन्नी सिंह, आशा रानी, लवलीन वड़ैच, चरणजीत कौर रानो और नंदनी ने भजन और शबद गायन कर श्रद्धालुओं को प्रभु भक्ति में झूमने पर मजबूर कर दिया। संस्था अध्यक्ष अरविंदर वड़ैच ने कहा कि प्रभु इच्छा से यात्रा निरंतर जारी रहेगी।


