‘चलो जी चलो दरबार पौणाहारी दे’ भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए भक्त

भास्कर न्यूज | अमृतसर लोहगढ़ गेट स्थित प्राचीन सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में पहली फेरी निकाली गई। मंदिर के महंत रमन कुमार और कमेटी के सहयोग से निकाली फेरी में कई भक्तजन शामिल हुए। फेरी से पहले मंदिर कमेटी ने पंडितों के साथ मिलकर बाबा जी के ध्वज की पूजा-अर्चना करके फेरी निकाली। बाबा बालक नाथ के जयकारे लगाते यह फेरी मंदिर से शुरू होकर लोहगढ़ चौक, दुर्ग्याणा तीर्थ के आस-पास के इलाकों में पहूंची। भजन मंडलियों ने ‘चलो जी चलो दरबार पौणाहारी दे’ समेत कई भजन गाए। जिसे सुनकर भक्तजन मंत्रमुग्ध हो उठे। इसी दौरान भक्तों की ओर से आतिशबाजी भी की गई। मंदिर प्रधान अश्वनी ने बताया कि बाबा जी की यह फेरियां पिछले कई सालों से निकाली जा रही हैं। वही 11 मई को हिमाचल प्रदेश स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के दर्शनों को जत्था रवाना होगा। इस मौके पर पंडित मदनलाल, पंडित प्रदीप शर्मा, महंत रमन कुमार, अश्विनी खन्ना, सुभाष, लालचंद, डॉ’ किशन, कमल‌ शर्मा, साहिल कक्कड, रोहित, राहुल, राजू, मानिक समेत तई भक्तजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *