गुरुद्वारा बिबेकसर साहिब में परिक्रमा में पत्थर लगाने की सेवा धामी ने शुरू कराई

भास्कर न्यूज़| अमृतसर छठी पाठशाही श्री गुरु हरगोबिंद साहब से संबंधित गुरुद्वारा श्री बिबेकसर साहिब की परिक्रमा के पत्थर लगाने की कार सेवा की शुरुआत एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी, श्री हरमंदिर साहब के ग्रंथी ज्ञानी गुरमिंदर सिंह, भाई गुरु इकबाल सिंह ने की। प्रधान धामी ने बताया कि इस ऐतिहासिक स्थल की परिक्रमा में पहले से लगाया गया पत्थर काफी पुराना एवं तब्दील करने योग्य होने के कारण दोबारा से कार सेवा करवाई जा रही है। एसजीपीसी की तरफ से कार सेवा बीबी कौला़ जी भलाई केंद्र ट्रस्ट के सेवादार एवं सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी गुरु इकबाल सिंह को सौंप गई है। उन्होंने संगत से सेवा में हिस्सा डालने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *