अमृतसर| श्री दुर्ग्याणा एजुकेशन ट्रस्ट के अंतर्गत झब्बाल रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण आयुर्वेदिक महाविद्यालय की बीएएमएस दूसरे वर्ष की स्टूडेंट रिदम शर्मा और सिमरन पठानिया ने 80.5% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। एजुकेशन ट्रस्ट के प्रधान रमेश चंद्र शर्मा ने स्टूडेंट्स को बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर महाविद्यालय की प्रिं. डॉ. मीनाक्षी अरोड़ा ने बताया कि इन दोनों स्टूडेंट्स ने श्री गुरु रविदास विश्वविद्यालय में द्वितीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों स्टूडेंट्स ने 80.5 और 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस मौके पर प्रधान शर्मा ने स्टूडेंट को संबोधित करते हुए कहा कि सीखने की कोई आयु नहीं होते। इसलिए दिन-रात पढ़ाई करके अच्छे अंक प्राप्त करें।


