अमृतसर| वार्ड नंबर 66 के इलाका दशमेश नगर कोट खालसा में पंडित किशन शुक्ला और कथा व्यास सुधीर शुक्ला द्वारा 9 दिवसीय श्री भगवत गीता का पाठ शुरू करवाया गया। इस दौरान आप एससी विंग के जिला प्रधान डा. इंद्रपाल और यूथ विंग के उप प्रधान इंजीनियर पंकज शर्मा ने हाजिरी भरी और प्रभु का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में प्रबंधक कमेटी ने आए हुए गणमान्यों को श्री राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट करके सम्मानित किया। इस मौके पर पंडित पवन शुक्ला, पंडित रिषी केश, सुखदेव सिंह, नरिंदर पाल, पवन कुमार, अमन कुमार, सुरिंदर साबी, ज्योति, परमिंदर, राजेश कुमार, अजय कुमार, सन्नी आदि मौजूद थे।


