न्यू अमृतसर दुर्ग्याणा मंदिर में 3 मई को होगा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा कमेटी की तरफ से न्यू अमृतसर में मंदिर का नवनिर्माण करवाया गया। इसमें 3 मई को सुबह 10 बजे श्री लक्ष्मी नारायण, श्री राधा कृष्ण और श्री राम दरबार में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। जिसको लेकर मंदिर कमेटी की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसी उपलक्ष्य में 29 अप्रैल को सुबह के समय कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा दुर्ग्याणा से चलकर न्यू अमृतसर मंदिर में समाप्त होगी। इसके बाद विभिन्न श्लोकों और मंत्रोच्चारण करते हुए सभी मूर्तियों को जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास, लक्ष्मीधिवास और शैय्याधिवास करवाया जाएगा। इसके सभी मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जबकि 3 मई को सुबह मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा के समय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव मास्टर चंपत राय मुख्य रूप से शामिल होंगे। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 2 हजार स्क्वेयर फीट में बने इस मंदिर में दुर्ग्याणा की तर्ज पर श्री लक्ष्मी नारायण, श्री राधा कृष्ण और श्री राम परिवार की मूर्तियां विराजमान की जाएंगी। इसमें राम जी की मूर्ति सवा तीन फीट और श्री लक्ष्मी नारायण समेत राधा कृष्ण की प्रतिमाएं चार-चार फीट की होगी। करीब 18 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे इस मंदिर में पिछले साल भी श्री गणेश, माता शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *