अमृतसर | हिमाचल सुधार सभा की ओर से सोमवार को हिमाचल भवन में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की श्रद्धांजलि दी गई। सभा के प्रधान रणवीर सिंह राणा ने आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। सभा ने मारे गए निर्दोष लोगों के परिजनों को सांत्वना दी और ईश्वर से प्रार्थना कर दिवगंत आत्माओं के लिए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर महासचिव ठाकुर दूनी चंद, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, राजीव शर्मा, विपन शर्मा, सनी शर्मा, शिव राज ठाकुर, पंडित अशोक शर्मा, विपन कालिया, रविन्द्र जमवाल और रतन चंद भूलाल आदि मौजूद रहे।


