अमृतसर| ईएमसी क्रैडल में डॉ. मोनिका महेश्वरी और उनकी टीम ने एक जटिल और जानलेवा प्रसूति स्थिति को संभालते हुए मां और नवजात को सुरक्षित बचाया। 37 सप्ताह की गर्भवती महिला, जो पहले दो बार सिजेरियन डिलीवरी करवा चुकी थीं, को प्लेसेंटा परक्रेटा की गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया। डॉ. मोनिका महेश्वरी के नेतृत्व में तत्काल सिजेरियन डिलीवरी का फैसला लिया गया। इस उच्च जोखिम वाले ऑपरेशन के लिए प्रसूति रोग विशेषज्ञ, सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, कार्डियक इंटेंसिविस्ट और नवजात रोग विशेषज्ञों की विशेष टीम तैयार की गई थी। ऑपरेशन के दौरान एक स्वस्थ शिशु का जन्म हुआ, जिसे तुरंत नवजात विशेषज्ञों की टीम को सौंपा गया।


