11 साल की मासूम को अब हर बाहरी मर्द हैवान नजर आ रहा है, किसी गैर की आवाज सुनकर सिहर जाती है…मां के साथ रातभर चिपटी रही। परिजन भी उसकी इस हालत और इलाके के लोगों की घूरती निगाह से हताश हैं। परिजन हर आने-जाने वालों से इस विषय में कुछ भी न बात करने को कह रहे हैं। यह माहौल है कृष्णा नगर में रहने वाले उस परिवार और बच्ची का जिसको युवक ने चाऊमीन खिलाने के बहाने रात भर बंधक बनाया और गलत काम किया। परिजन, बच्ची और परिवार की दुहाई देकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस ने बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले को गोली मारने की बात कहकर चेहरे पर खुशी लाने की कोशिश की है। बच्ची बोली- पुलिस अंकल उसने मेरे साथ बैड टच किया
पुलिस अंकल वह अंकल बहुत गंदे थे, चाऊमीन और मोमोज खिलाने के बहाने साथ ले गए। उसके बाद एक कमरे में लेकर चले गए। जहां बैड टच करने लगे। रोने पर कहा आज रात हो गई, सुबह छोड़ देंगे। मेरे लेटने के बाद भी कुछ किया, मैं डर गई थी। क्या किया समझ नहीं पाई। कक्षा चार में पढ़ने वाली बच्ची ने कुछ इसी तरह से पुलिस को अपनी आपबीती बताई। बता दें, बुधवार रात बच्ची कोचिंग पढ़ने गई थी। चाऊमीन बेचने वाला लियाकत मोमोज व नूडल खिलाने के बहाने उसे अपने साथ लेकर चला गया। रात भर बंधक बनाकर गलत हरकतें करता रहा। गुरुवार सुबह एक ई-रिक्शा पर बैठाकर भाग निकला। बच्ची की हालत को देख काउंसलर भी रहा मौजूद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मासूम बच्ची को शनिवार दोपहर 1 बजे के करीब परिजन बयान दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। जहां पुलिसकर्मियों ने सादे कपड़ों में उसके बयान (161) दर्ज किए। इस दौरान काउंसलर भी मौजूद रहे, जिससे बच्ची को हौसला दिलाया जा सके और सही बात सामने आ सके। बच्ची का बयान मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज नहीं हो सका। सोमवार को बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपी को भेजा गया जेल
कृष्णा नगर पुलिस के मुताबिक आरोपी लियाकत को शनिवार शाम को जेल भेज दिया गया। उसको शुक्रवार रात सरदौना मोड़ के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उसके बाएं पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके खिलाफ पहले से एक महिला से छेड़छाड़ और एक महिलाओं के साथ गलत हरकत करने का मामला दर्ज है। …………………………………. यह भी पढ़ें लखनऊ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़:पैर में लगी गोली, कोचिंग से बच्ची को किया था अगवा; 25 हजार का था इनाम लखनऊ के कृष्णानगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को लोकबंघु अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। मौके से पुलिस को 315 बोर का एक तमंचा भी मिला है। पढ़ें पूरी खबर…


