सुकमा| कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा रविवार को कोंटा विकासखंड के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र कोलाईगुड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर संस्थागत प्रसव से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान निर्देश दिए।


