बंडामुंडा क्रू लॉबी के सामने ट्रेन चालकों ने अपनी मांगों के लिए किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | बंडामुंडा एआईआरएफ के आह्वान पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा सोमवार के दिन बंडामुंडा रेलवे क्रू लॉबी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में अपने मांगों को लेकर रनिंग कर्मचारी एक जुट होकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। प्रदर्शन में शामिल ट्रेन चालकों ने बताया कि रेलवे प्रशासन के द्वारा उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ट्रेन चालकों के द्वारा कुछ मांगे रखी गई है। इसमें 50 प्रतिशत डीए के साथ किलोमीटर अलाउंस का 25 प्रतिशत रेट का भुगतान एरियर सहित करना। पीआर की समय सीमा को 46 घंटा करना। ड्यूटी के दौरान नेचर कॉल, लंच ब्रेक दिया जाना। सहायक ट्रेन चालकों को रिस्क अलाउंस दिया जाना। लोको में एफएसडी फीड करने के साथ ही लोको में टॉयलेट और एसी का व्यवस्था किया जाना। मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी को निरस्त किया जाना। रनिंग कर्मचारी का अधिकतम ड्यूटी कोचिंग ट्रेन में देना एवं सभी रनिंग कर्मचारियों का बकाया ओवरटाइम का भुगतान करना जैसी मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान रेल कर्मी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *