कवर्धा| राज्य में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए लगातार नवाचार व प्रभावी नीतियों पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को गवर्नेंस के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर एक दक्ष उत्तरदायी प्रशासनिक पीढ़ी तैयार करना है। लोक नीति और सुशासन में दो वर्षीय एमबीए कार्यक्रम के लिए 11 मई तक आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन के लिए आईआईएम रायपुर की वेबसाइट iimraipur.ac.in/mba- ppg/ का अवलोकन कर सकते हैं।


