छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के कोड़ातराई गांव में पाकिस्तानी भाई-बहन को पुलिस ने पकड़ा है। मामला फर्जी वोटर आईडी बनाकर भारत में रहने का है। दरअसल दोनों भाई-बहनों का जन्म पाकिस्तान के करांची में हुआ था। उनके पिता कोड़ातराई के रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने शादी पाकिस्तान में की और दो बच्चे पाकिस्तान में जन्म लिए। आज दैनिक भास्कर की टीम रायगढ़ से करीब 10 किमी दूर कोड़ातराई पहुंची। जब हम यहां पहुंचे, तो सड़क किनारे कई दुकानें थी, हम किसी दुकान संचालक से याकूब के घर का पता पूछते, लेकिन एक स्थानीय पत्रकार से मुलाकात हो गई। तब भास्कर की टीम ने याकूब के घर का पता पूछा, तो स्थानीय पत्रकार हमे सीधा याकूब के घर ले गए। पक्का मकान था, लेकिन बाहर से अस्त-व्यस्त नजर आ रहा था। घर के ठीक सामने ग्राम पंचायत का कार्यालय था। घर के पहली मंजिल में दरवाजे-खिड़की भी नजर नहीं आ रहे थे। मकान की दीवारों में सीमेंट का प्लास्टर भी नहीं था। ऐसे में उनके घर का दरवाजा हमने खटखटाया, तभी याकूब की बुजुर्ग मां घर से बाहर निकली, लेकिन वे हमे देखने के बाद किसी कारणवश दरवाजा नहीं खोली, हमने दरवाजे की झाली से ही याकूब शेख के बारे में पूछा। हमने बताया कि हम मीडिया से हैं, कुछ जानकारी जानना चाहते हैं तब उन्होंने दरवाजा जरूर खोला, लेकिन कुछ भी कहने से मना करते हुए बताया कि याकूब रायगढ़ गया हुआ है। पाकिस्तान में 1994-95 में हुई शादी ऐसे में अब कुछ भी पता नहीं चल रहा था, तभी स्थानीय पत्रकार की मदद से कोड़ातराई के एक होटल के संचालक से हमने बात की, तब उन्होंने बताया कि याकूब के दादा आगरा से आए थे। उनकी जो बहन थी वह पाकिस्तान में रहती थी, यह बात किस साल की है, यह वे भी नहीं जानते थे, लेकिन उन्होंने बताया कि याकूब की शादी उनकी बुआ की बेटी के साथ साल 1994-95 में पाकिस्तान में हुई होगी। 2 बच्चे पाकिस्तान और 1 ने रायगढ़ में जन्म लिया याकूब का बड़ा बेटा इफ्तिखार शेख साल 1996 में और बेटी अर्मिश शेख ने सन 2000 में जन्म लिया। इसके बाद दोनों कुछ साल बाद रायगढ़ में आकर रहने लगे। उनका पासपोर्ट, लॉन्ग टाईम वीजा बना हुआ था। बाद में याकूब शेख के छोटा बेटा अदनान शेख ने रायगढ़ में जन्म लिया। फास्ट फूड की दुकान से चलता घर इस दौरान इफ्तिखार और अर्मिश को भारत की नागरिकता नहीं मिली थी, लेकिन एक ही घर में पाकिस्तानी भाई-बहन और भारतीय नागरिकता के सभी लोग रह रहे थे। घर का गुजारा फास्ट फूड की दुकान से चलता था और छोटा बेटा रायगढ़ काम में जाता था। रायपुर और चंद्रपुर में हुई शादी हमारी टीम ने जब पाकिस्तानी भाई-बहन के बारे में पूछा, तो होटल संचालक सेतराम साव ने बताया कि अर्मिश की शादी करीब 6-7 साल पहले सक्ती जिला के चंद्रपुर में हुई थी। उसका करीब 3 साल का एक बेटा है और इफ्तिखार की शादी रायगढ़ में हुई, जिसकी एक बेटी है। मां की कैंसर से हो गई मौत इस दौरान हमें यह पता चला कि याकूब की पत्नी कैंसर पीड़ित थी और उसका जैसे-तैसे इलाज चल रहा था, लेकिन करीब 2 साल पहले उसकी मौत हो गई। तब तक इन्हें भारत की नागरिकता नहीं मिल सकी थी। लेकिन इफ्तिखार और अर्मिश गलत जानकारी देकर ऑनलाइन तरीके से आधार कार्ड के माध्यम से फर्जी वोटर आईडी बना लिया गया था। जहां पुलिस ने कल उन्हें फर्जी वोटर आईडी बनाकर रहने की वजह से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गाइडलाइन के आधार पर होगी कार्रवाई इस संबंध में एएसपी आकाश मकराम ने बताया कि पाकिस्तानी भाई-बहन जिनके द्वारा गलत तरीके से मतदाता परिचय पत्र बनाया गया था। उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा गया है। उनको आगे जो भी गाइडलाइन होगा और जो न्यायालय का आदेश होगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायगढ़ में पकड़ाए पाकिस्तानी भाई-बहन:कराची में जन्मे, मां की शादी भारत में हुई; गलत जानकारी देकर बनवाया फर्जी वोटर ID छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 2 पाकिस्तानी भाई-बहन पर कार्रवाई की गई है। इनके पास वैध पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा था, लेकिन फर्जी तरीके से मतदाता पत्र बनवाया गया था। जिसे देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला जूटमिल थाना इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से बाहरी राज्यों से आए लोगों को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच जूटमिल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…


