सांगानेर में ट्रैफिक जाम की परेशानी काे दूर करने के लिए जेडीए प्रस्तावित एलिवेटेड प्राेजेक्ट काे जल्द ही कागजाें से बाहर लाएगा। इसकी डीपीआर तैयार हाे गर्ई, जिसे पूर्व में प्रस्तावित प्लान में बदलाव कर नए सिरे से बनाया गया है। पहले यह एलिवेटेड सांगानेर थाने से लेकर चाैरड़िया पेट्राेल पंप तक ही प्रस्तावित थी, लेकिन ट्रैफिक जाम की मुख्य परेशानी मालपुरा गेट तक थी। ऐसे में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जेडीए ने नया प्लान तैयार किया है। अब यह सांगानेर थाने की पुलिया से चाैरड़िया पेट्राेल पंप और फिर मालपुरा गेट के आगे तक बनाई जाएगी। इसके अलावा एलिवेटेड काे न्यू सांगानेर राेड की तरफ रेलवे ओवरब्रिज से पहले तक बनाया जाएगा। 240 करोड़ आएगी लागत, 2 लाख वाहनाें को जाम से निजात मिलेगी
इस प्राेजेक्ट पर करीब 240 कराेड़ रुपए की लागत आएगी। इसके लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी भी मिल चुकी है। नई डीपीआर के आधार पर जेडीए जुलाई तक वर्कऑर्डर जारी करेगा। सांगानेर थाने की पुलिया से शुरू हाेकर यह एलिवेटेड चाैरड़िया पेट्राेल पंप पर दाे हिस्साें में बंट जाएगी। इसमें एक हिस्सा मालपुरा गेट से आगे और दूसरा हिस्सा न्यू सांगानेर राेड पर रेलवे ओवरब्रिज से पहले तक बनाया जाएगा। इससे करीब दो लाख लोगों को जाम से निजात मिलेगी। पॉइंट्स पर जाम से मिलेगी राहत फोरलेन हाेगी एलिवेटेड
यह एलिवेटेड सांगानेर फ्लाईओवर से चाैरड़िया पेट्राेल पंप तक फोरलेन होगा। इसके लिए सांगा सेतु से चाैरड़िया पेट्राेल तक सड़क को 100 फीट चाैड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाए जाएंगे। वर्तमान में यहां सड़क की चाैड़ाई 60 फीट है। एलिवेटेड रोड पेट्रोल पंप तिराहे तक पहुंचने पर दो भागों में बंट जाएगी। सांगानेर फ्लाईओवर से चाैरड़िया पेट्राेल पंप तक चढ़ने-उतरने के लिए दाे रैंप बनेंगे, वहीं मालपुरा गेट के आगे तक यह एलिवेटेड दाे लेन बनेगी। एलिवेटेड की कुल लंबाई करीब 4.5 किमी है।


