जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में सोमवार शाम को एआईएमआईएम के नेतृत्व में मस्तान बाबा से कैंडल मार्च निकाला गया। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में शहीद हुए सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष आसिफ खान सिलावट ने कहा पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला निंदनीय है। इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए, वह कम है। आतंकियों द्वारा किया गया यह कृत्य मानवता के खिलाफ है। एआईएमआईएम जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन हबीबी में कहा कि आतंकवाद को जड़ मूल से समाप्त किया जाए। इस दौरान सभी ने देशभक्ति के नारे लगाए और आतंकवाद के विरुद्ध रोष जताया।
इस मौके एआइएमआइएम के जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन हबीबी, जिला अध्यक्ष आसिफ खान सिलावट, जिला सचिव इमरान कंटालिया, प्रिंस गोरी, सोशल मीडिया प्रभारी रमजान अशरफी, हसन अली बगड़ी, जिला प्रवक्ता इमरान गुल्लीवाला, पाली विधानसभा अध्यक्ष गुलाम हुसैन, अयूब सुलेमानी, नदीम कुरैशी, शहर महासचिव गौस मोहम्मद, आबिद हुसैन, सत्तार भाटी, भीम आर्मी संगठन से प्रदेश उपाध्यक्ष विजय राज परिहार, जिला अध्यक्ष प्रताप भटनागर, जिला उपाध्यक्ष सलीम शहजाद, अशोक कुलदीप, विक्रम परिहार, मुस्लिम युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष मेहराज अली चूड़ीगर, समीर गोरी, फैयाज बुखारी, कलीम अख्तर, युसूफ तिलजीवाला, सोहेल कुरेशी, अकरम शाह, फैजान, फिरोज मस्तान सहित कई जने इसमें शामिल हुए।


