पलामू में सड़क हादसा, हाईवा ने मामा-भांजे को कुचला:शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे बिहार, घर में चल रहे शादी की तैयारी में छाया मातम

पलामू जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एनएच 98 पर हुई। सोमवार रात को तेज रफ्तार हाईवा ने एक बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए कुचलते हुए भाग निकला। हादसे में बिहार के औरंगाबाद जिले के दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मदनपुर थाना क्षेत्र के कमात गांव के 26 वर्षीय राकेश यादव और देव थाना क्षेत्र के निमलेवा छतार गांव के 50 वर्षीय चैतन यादव शामिल हैं। दोनों मामा-भांजे थे। घर में चल रही शादी की तैयारियां जानकारी के मुताबिक मृतक के घर में शादी का कार्यक्रम है। इसी को लेकर छतरपुर में अपने रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण कार्ड देने दोपहर में आए थे और रात में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान औरंगाबाद की ओर से विपरीत दिशा में आ रहे हाईवा ने उन्हें कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *