पीने के बाद सड़कों पर रखी खाली बोतलें:भिलाई में सड़क किनारे शराबियों ने मचाया उत्पात; अब पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश

दुर्ग जिले के भिलाई में शराबियों ने उत्पात मचाया है। बदमाशों ने पहले तो शराब पिया उसके बाद पुलिस के डर से बेखोफ खाली बोतलों को सड़क किनारे सजा दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। परशुराम चौक के पास बने फुटपाथ की घटना है। जहां से पुलिस को बड़ी संख्या में बीयर के बोतल रखे मिले। पुलिस ने बोतलों को तो हटा दिया है, लेकिन अब आरोपियों की तलाश जारी है।दोबारा ऐसा ना हो इसके लिए पेट्रोलिंग को बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। लाइन से बीयर की बोतलें रखी सड़क किनारे लगे पेवर ब्लॉक के ऊपर एक लाइन से बीयर की बड़ी संख्या जो बोतलें रखी गई हैं वो खुर्सीपार थाने से महज एक से डेढ़ किलोमीटर और छावनी सीएसपी कार्यालय से एक किलोमीटर की दूरी पर है। यहां दो दिन पहले रात में कुछ लोगों ने देखा कि सड़क को ‘बियर मार्ग’ बना दिया गया। इससे पहले की पुलिस वहां पहुंचती और बोतलों को हटाती लोगों ने उसकी तस्वीर और वीडियो बना लिया। अब वही तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि ये हरकत बदमाश किस्म के लड़कों द्वारा किया गया है। उन्होंने देर रात जानबूझकर शराब की बोतलें इस तरह सजाई हैं। भय का माहौल बनाने की ऐसी हरकत पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने ऐसा भय का माहौल बनाने के लिए किया है या फिर लोगों में झगड़ा कराने की नियत से किया होगा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जिससे की संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस ने इस संबंध में कुछ संदिग्धों को भी उठाया है। नए एसपी के आते ही इस तरह की घटना पुलिस के लिए चैलेंज बता दें कि दुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में एसएसपी विजय अग्रवाल ने पदभार संभाला है। इस तरह उनके आते ही इस तरह की घटना को अंजाम देना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल का कहना है कि वो जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *