पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए चल रही मुहिम के तहत अब सरकार नशा मुक्ति यात्रा शुरू करेगी। इस दौरान हर गांव और वार्ड को कवर किया जाएगा। 2 से 4 मई को सभी जिलों में बैठकें होंगी। जबकि 7 मई से हर गांव-वार्ड में जनसभा होगी। यह मुहिम सरपंच, पुलिस और प्रशासन मिलकर चलाएंगे। विलेज डिफेंस कमेटियों का भी इसमें अहम योगदान होगा। सीएम मान बोले मिलकर लड़ेंगे यह जंग
सीएम भगवंत मान का कहना है कि नशे के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे। क्योंकि जब तक मुहिम में आम लोग शामिल नहीं होंगे, तब तक उसे कामयाबी नहीं मिल सकती है। इसी लिए सीएम हेल्पलाइन शुरू की गई थी, जिस पर नशा तस्करी संबंधी कोई भी व्यक्ति जानकारी दे सकता है। डीजीपी गौरव यादव बताते हैं कि इस हेल्पलाइन पर आने वाली सूचनाओं की खुद सीएम निगरानी करते हैं। साथ ही उन शिकायतों पर क्या एक्शन किया गया, इस बारे में भी वह रिपोर्ट लेते हैं।


