सीकर में 1-2 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट:30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं,अभी 2 दिन तेज गर्मी रहेगी

मौसम लगातार ड्राई रहने के बीच सीकर में तेज गर्मी का असर लगातार जारी है। सीकर में सुबह से ही धूप में तेजी है। आज सुबह न्यूनतम तापमान में भी करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुंच चुका है। फिलहाल आज और कल तेज गर्मी रहेगी। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 18.02 और अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को ज्यादातर मौसम साफ रहने के साथ धूप में तेजी रही। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल आज और कल सीकर में ड्राई मौसम रहने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दोपहर में तापमान 42-44 डिग्री के बीच भी जा सकता है। हालांकि मई के पहले सप्ताह में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते मौसम में बदलाव आएगा। ऐसे में 1 और 2 मई को सीकर में आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा सीकर में 1 और 2 मई को बारिश होने के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और आंधी चलने के कारण एक बार शेखावाटी एरिया में तापमान में गिरावट आएगी।जिससे लोगों को थोड़ी राहत भी मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *