डिप्टी जेलर ने बेल्जियम में जीता स्वर्ण पदक:अजमेर जेटीआई में प्रशिक्षणरत है हर्ष चौधरी, फाइनल में इटली के खिलाड़ी को हराया

कारागार प्रशिक्षण संस्थान (JTI) अजमेर में प्रशिक्षणरत डिप्टी जेलर हर्ष चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। बेल्जियम के ब्रसेल्स में 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में एलीट मेन्स 85-90 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। संस्थान के प्राचार्य पारस जांगिड ने बताया कि प्रशिक्षु डिप्टी जेलर हर्ष चौधरी ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के खिलाड़ी को 5-0 से, सेमीफाइनल में सर्बिया के खिलाड़ी को 4-1 से, और फाइनल मुकाबले में इटली के डीन नवोकेदी चाइम को 5-0 के एकतरफा स्कोर से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में तैयारी की थी। इस उपलब्धि पर राजस्थान कारागार विभाग के महानिदेशक (DG) गोविंद गुप्ता और अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) रुपिंदर सिंघ ने हर्ष चौधरी को बधाई दीं। जांगिड ने कहा कि उनका यह प्रदर्शन न केवल विभाग का, बल्कि राजस्थान और सम्पूर्ण भारत का भी गौरव बढ़ाने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *