अमृतसर | फोकल पॉइंट यूनाइटेड एसोसिएशन व फैक्ट्रीज एंड प्रोग्रेसिव यूनिट्स इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (एफपीयूआईए) की तरफ औद्योगिक क्षेत्र में ज्ञान का आदान-प्रदान और व्यावसायिक समृद्धि को प्रोत्साहित करने को लेकर चर्चा की। रुहानी जैन ने दैनिक औद्योगिक कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर व्यावहारिक सत्र आयोजित किया। मोहित महाजन, एक अनुभवी श्रम कानून सलाहकार ने लेबर लॉ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उद्योगपतियों के प्रश्नों का जवाब देकर समाधान किया। विभोर गुप्ता ने जीएसटी नियमों और इन्वेस्ट पंजाब के बारे बताया। इस मौके पर चेयरमैन सरदार दविंदर पल सिंह, अध्यक्ष पुनीत इस्सर, उपाध्यक्ष सरदार रविंदर सिंह, वित्त सचिव सरदार करतार सिंह, महासचिव अंशुल अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।


