3 भारतीय बहनें अटारी बॉर्डर पर फंसी, बच्चे पाकिस्तानी

3 भारतीय बहनें उस समय असमंजस में फंस गई जब उन्हें अटारी बॉर्डर पर पहुंचने पर पता चला कि उन्हें अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। दरअसल, झारखंड रांची की तीनों बहनों की शादी पाकिस्तान के एक ही परिवार के 3 भाइयों के साथ हुई थी। अब यह अपने 3 बच्चों के साथ पाकिस्तान लौटना चाहती हैं, लेकिन इनके पास भारतीय पासपोर्ट है और इनके बच्चों के पास पाकिस्तान पासपोर्ट, जिस कारण बच्चों के साथ पाकिस्तान नहीं जा सकती। तीनों बहनें कुछ समय पहले बच्चों के साथ भारत आई थीं। अटारी सड़क सीमा पर माहौल उस समय काफी भावुक हो गया, जब एक पति अपनी छह महीने की गर्भवती पत्नी को पाकिस्तान भेजने के लिए पहुंचा। इस दौरान गर्भवती पाकिस्तानी महिला की आंखें रो-रो कर लाल हो गईं। दिल्ली निवासी रिजवान ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उनकी शादी कराची निवासी शाहिदा बेगम के साथ हुई थी। रिजवान ने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी पत्नी का नूरी वीजा बढ़ता गया। इस दौरान उन्होंने लांग टर्म वीजा के लिए आवेदन कर रखा है, लेकिन अभी तक उनके आवेदन पर विभागीय जांच चल रही है। भास्कर न्यूज | अमृतसर 5 साल से मां का इंतजार कर रहे बच्चे को एक बार फिर झटका लगा। पाकिस्तान से 45 दिन के वीजा पर भारत आई मां को वीजा खत्म होते ही लौटना पड़ा। महिला की शादी 10 साल पहले दिल्ली के युवक से हुई थी। 5 साल पहले अपने बच्चे को यहां छोड़ पाकिस्तान गई मां कोरोना काल के दौरान पाकिस्तान में फंस गई। अब 45 दिन का वीजा लगा, तो उसके बेटे का चेहरा खिल गया, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। पहलगाम हमले के बाद अब बच्चे की मां को फिर से पाकिस्तान वापस लौटना पड़ रहा है। पाकिस्तान के कराची की ईरम ने बताया कि 10 साल पहले उसकी दिल्ली के शहबाज के साथ शादी हुई थी। शहबाज और ईरम ने बताया कि कोरोना काल में ईरम पाकिस्तान में फंस गई थी। इसके बाद कई बार आवेदन करने के बावजूद ईरम का वीजा नहीं लगा। जिस कारण बच्चा पिछले 5 वर्षों से अपनी मां की राह देख रहा था। इस बार जब मां आई, तो बेटे की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। लेकिन 45 दिन के वीजा पर ईरम के आने के बाद अब उसे पाकिस्तान वापस जाने के लिए कहा गया। शहबाज का कहना है कि सरकार के इस फैसले से मां-बेटे के सपने टूट गए। महिला को अपने बच्चे और शौहर दोनों से जुदा होना पड़ा। शहबाज और ईरम का कहना है कि अब ईरम पाकिस्तान जा रही है और पता नहीं उसके भारत आने के लिए वीजा लगेगा भी या नहीं। उन्होंने कहा कि वह भी पहलगाम की आतंकी घटना का विरोध करते हैं लेकिन इस तरह की समस्याओं के कारण उन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिनकी पत्नियां या पति पड़ोसी मुल्क के सिटीजन हैं। पाकिस्तान लौट रही मां से लिपटकर रोता बच्चा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *