अमृतसर| भगवान विष्णु जी के अवतार भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सालिग्राम मंदिर में मंगलवार शाम को पंचामृत स्नान करवाए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ श्री सालिग्राम जी के स्नान आरंभ किए। जिसमें सर्वप्रथम शुद्ध जल, दूध, दही, शहद, देसी घी, शक्कर और फिर जल से स्नान करवाया गए।


