14 साल तक सेवा देने वाले शिक्षक साहू को विदाई दी

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम बघमरा में 14 वर्षों तक सेवा देने वाले उच्च वर्ग शिक्षक नेमीचंद साहू का विदाई समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बघमरा, संकुल केंद्र, ग्राम पंचायत और ग्रामवासियों ने मिलकर किया। ग्राम मेडकी से बाजे-गाजे के साथ पुष्प वर्षा करते हुए स्कूल लाया गया। मंच पर फूल मालाओं से उनका स्वागत हुआ। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंच से उनके शिक्षकीय जीवन और विशेषताओं को साझा किया। बच्चों और ग्रामीणों ने उन्हें उपहार भेंट किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। पुराने विद्यार्थियों ने भी पहुंचकर उन्हें विदाई दी। गृह ग्राम तरौद तक उन्हें छोड़ने के लिए बघमरा से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। तरौद में भी मुख्य चौक से उनके घर तक उन्हें पहुंचाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *