बालोद| ग्राम भैंसबोड़ में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर शीतला माता का नया मंदिर बनवाया। मंदिर निर्माण में करीब चार लाख रुपए खर्च हुए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ग्राम बैगा की अगुवाई में देवी परंपराओं का पालन करते हुए माता की प्राण प्रतिष्ठा की गई। स्थापना के दिन सुबह से ही गांव की महिलाएं और पुरुष दर्शन के लिए पहुंचते रहे। पूरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस धार्मिक आयोजन में ग्राम पटेल घना राम ठाकुर, उपाध्यक्ष महेश निषाद, सचिव खिलावन देवांगन, ग्राम बैगा सधारू राम, गोविंद निर्मलकर, जमाल अली, दुवारु राम भेड़िया, रंजीत विश्वकर्मा, पूरनलाल चुरेंद्र, सेत कुमार, दिलीप मसियारे और ग्राम विकास समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने गांववासियों और दानदाताओं का आभार जताया।


