प्राकृतिक आपदा: परिजन को 4-4 लाख की मदद

बालोद| जिले में प्राकृतिक आपदा से जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों को सरकार ने आर्थिक सहायता के रूप में 4-4 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह सहायता राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6, क्रमांक 4 के तहत दी गई है। अपर कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वीकृत राशि का आहरण कर मृतकों के निकटतम वारिसों को जल्द से जल्द भुगतान करें। इन परिवारों को सहायता मिली, ग्राम बैहाकुंआ, तहसील डौंडीलोहारा निवासी सुकलू राम के पुत्र उत्तम कुमार। ग्राम भालूकोन्हा, तहसील डौंडीलोहारा निवासी राजकुमार गोरे के पिता अर्जुन सिंह। ग्राम आनंदपुर, तहसील गुरूर निवासी सुरेंद्र साहू के पुत्र शुभम और टिकेश्वर को दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *