हत्या के दो आरोपी पुलिस ने पकड़े:अवैध सम्बंध के चलते युवक का मर्डर कर दिया था, एक पहले गिरफ्तार हो चुका

अलवर सदर थाना क्षेत्र में युवक के मर्डर के दो आरोपी पुलिस ने अरेस्ट किए हैं। एक मुख्य आरोपी पहले से गिरफ्तार है। मामला 20 अगस्त 2024 का है। मर्डर के पीछे अवैध सम्बंध होने सामने आया था। सदर थानाधिकारी रमेश ने बताया कि 20 अगस्त 2024 को जाजोर गेट के पास एक युवक का शव मिला था। जिसके शरीर पर 19 चोट मिली थी। मृतक की पहचान उसी गांव के विशाल के रूप में हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही दिनों बाद एक आरोपी भुवनेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के दौरान भुवनेश्वर ने बताया कि घटना में दो अन्य साथी भी शामिल थे, जिनकी पहचान गौरव और आदित्य के रूप में हुई। ये दोनों आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे।
थाना पुलिस ने अब गौरव और आदित्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि अवैध संबंधों को लेकर उपजे विवाद के चलते विशाल के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अन्य पहलुओं की जांच करेगी। बाकी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *