मोगा में मेडिकल स्टोर में रेड:नशीली गोलियां बरामद, कार्रवाई से पहले मालिक फरार

मोगा में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश पर गुरु जी मेडिकल स्टोर, मेन चौक पर छापेमारी की गई। दुकान से 1080 नशीली गोलियां और चार शीशियां बरामद हुई हैं। डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि दुकान का मालिक दीप गोयल मौके से फरार हो गया है। यह कार्रवाई एक पूर्व मामले की जांच के बाद की गई। इससे पहले कैंप भीम नगर निवासी विजय कुमार से 4 करोड़ 20 लाख 28 हजार रुपए की नशीली दवाइयां और 52,500 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई थी। पूछताछ में विजय कुमार ने दीप गोयल का नाम लिया था। इसके बाद मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की योजना बनाई गई। कार्रवाई के दौरान मोगा के ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप संधू भी मौजूद थे। पुलिस आरोपी दुकान मालिक की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *